जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकी हमले मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। राजौरी के SSP मोहम्मद असलम ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, रविवार को 1 जनवरी की शाम को हुई फायरिंग में घायल एक और युवक प्रिंस शर्मा की मौत हो गई। इसके बाद मरने वालों का संख्या 7 पहुंच गई है। इनमें 2 बच्चियां भी शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के डांगरी गांव में हुए आतंकी हमले के आरोपियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जांच सही दिशा में चल रही है। जल्द ही इस हमले की गुत्थी सुलझ जाएगी। जांच और पूछताछ में हमें कुछ अहम सुराग मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि राजौरी शहर के पास कुछ गांवों में आतंकवादी छिपे हुए हैं।