CG के 45 हजार संविदा कर्मचारी कर देंगे काम बंद:16  से 20 जनवरी तक करेंगे हड़ताल

CG के 45 हजार संविदा कर्मचारी कर देंगे काम बंद:16  से 20 जनवरी तक करेंगे हड़ताल

छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। रायपुर में हुई प्रांतीय स्तर की एक बैठक के बाद ये फैसला किया गया। 16 जनवरी से लेकर 20 तारीख तक प्रदेश के हर सरकारी विभाग में काम करने वाला संविदा कर्मचारी हड़ताल पर चला जाएगा। इसके बाद भी यदि कर्मचारियों की मांग पर शासन स्तर पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया तो बड़े आंदोलन चेतावनी दी गई है।

कर्मचारियों ने रविवार को इस प्रदेश स्तरीय हड़ताल को लेकर रायपुर में बैठक की। इस बैठक में कर्मचारियों ने कहा- प्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित नियमितीकरण की मांग पर शासन द्वारा किसी भी प्रकार का कोई सकारात्मक रूख़ न दिखाने पर संविदा कर्मचारियों के मन में भारी आक्रोश है। इसलिए छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने अब 16 जनवरी से आंदोलन का आगाज़ कर दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *