‘मैं सड़क मार्ग से आया, रमन सिंह को दिया हेलीकॉप्टर’:CM भूपेश बघेल बोले- गृह मंत्रालय से फोन आया था;

‘मैं सड़क मार्ग से आया, रमन सिंह को दिया हेलीकॉप्टर’:CM भूपेश बघेल बोले- गृह मंत्रालय से फोन आया था;

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को बालोद जिले के ग्राम भालूकोन्हा पहुंचे। यहां सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि, शनिवार को मैं राजिम में था और मेरे पास फोन आया था कि पूर्व मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर चाहिए, तो मैंने सड़क मार्ग का रास्ता अपनाया और अपना हेलीकॉप्टर रमन सिंह को दे दिया। उनको केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में कोरबा जाना था।

दरअसल शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। वे झारखंड से सीधे कोरबा पहुंचे थे। उनके संबोधन के दौरान मंच पर पूर्व सीएम रमन सिंह नजर नहीं आए थे। रमन सिंह अमित शाह के कार्यक्रम के बाद कोरबा पहुंचे। बताया जा रहा है कि रमन सिंह रायपुर में ही उनका इंतजार कर रहे थे। गृहमंत्री अमित शाह और रमन सिंह को रायपुर से साथ में ही आना था। लेकिन शाह झारखंड से सीधे कोरबा पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *