राजौरी में हिंदुओं की हत्या के बाद पुंछ में पत्थरबाजी:हिंदू घरों को निशाना बनाया

राजौरी में हिंदुओं की हत्या के बाद पुंछ में पत्थरबाजी:हिंदू घरों को निशाना बनाया

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर हिंदू परिवारों को टारगेट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुंछ जिले में रविवार देर रात कुछ घरों पर पत्थर फेंके गए। इससे स्थानीय लोग दहशत में है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। लोगों को डर है कि राजौरी जैसी घटना फिर हो सकती है। पत्थर किसने फेंके, यह पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बता दें कि सुरक्षा बलों ने 7 जनवरी की रात पुंछ के बालाकोट सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से एक-एक एके 47, एके 56 राइफल, एक चीनी पिस्तौल, दो चीनी हथगोले और दो IED बरामद किए थे।नए साल के पहले दिन जम्मू-कश्मीर में तीन बड़ी आतंकी वारदात हुई थीं। आतंकियों ने राजौरी जिले के डांगरी गांव में 1 जनवरी यानी रविवार की शाम फायरिंग की थी। इस हमले में 4 हिंदुओं की जान चली गई थी और 7 घायल हुए थे। लोगों ने बताया कि आतंकी हमारे घरों में आए और आधार कार्ड देखकर दनादन गोलियां बरसा दीं। उनके टारगेट पर बाहरी लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *