कॉपियों से तौले गए CM भूपेश:चैंबर के सम्मेलन में नई घोषणाएं

कॉपियों से तौले गए CM भूपेश:चैंबर के सम्मेलन में नई घोषणाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 63वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। वहां व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को कॉपियों से तौला। इसको जरूरतमंद स्कूली विद्यार्थियों को दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक हजार एकड़ जमीन पर होलसेल कॉरीडोर निर्माण की घोषणा की।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा, होलसेल कॉरिडोर के लिये एक हजार एकड़ भूमि दी जाएगी। अगले तीन-चार महीने में इसका निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोहा और मुरमुरा का मंडी शुल्क माफ करने की अधिसूचना एक सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आवासीय प्रयोजन हेतु सुरक्षित भूमि में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों का भी नियमितिकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुये कहा कि सभी बाजारों में प्रकाश, स्वच्छता, सीसीटीवी आदि की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य के बाहर निर्मित वस्तुओं का क्रय राज्य में रजिस्टर्ड जीएसटी व्यापारियों से ही करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *