‘यंग इंडिया रन’ में युवाओं ने लगाई दौड़:दुर्ग और भिलाई में अलग-अलग आयोजन

‘यंग इंडिया रन’ में युवाओं ने लगाई दौड़:दुर्ग और भिलाई में अलग-अलग आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर देश भर में ‘यंग इंडिया रन’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग और भिलाई में दो अलग-अलग जगहों पर आयोजन किया गया। भिलाई में जहां सेक्टर 9 से तो वहीं दुर्ग में साइंस कॉलेज मैदान पार्क से युवाओं ने दौड़ लगाई। भाजयुमो के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिए पहले से ही पूरी तैयारी शुरू कर दी गई थी। इस कर्यक्रम में भाजयुमो पदाधिकारियों को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया था। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में युवा सेक्टर 9 चौक में इकट्ठा हुए। इसके बाद यहां से एक साथ दौड़ लगाई गई। यंग इंडियाा रन में दौड़ते हुए भिलाई के युवा सेक्टर 9 चौक से सिविक सेंटर तक पहुंचे। इसी तरह दुर्ग के युवा साइंस कॉलेज से लेकर नाना-नानी पार्क तक दौड़े। आयोजन सफल बनाने के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए गए थे।भिलाई में महिला और पुरुष वर्ग की दो अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। इसमें कुल 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। दौड़ को हरी झंडी दुर्ग सांसद विजय बघेल, भाजयुमो के प्रभारी आलोक डंगस, महामंत्री अंकित जायसवल और भाजपा भिलाई के जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने दिखाई। दौड़ में विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *