सुकमा में नक्सलियों ने वाहनों में लगाई आग:

सुकमा में नक्सलियों ने वाहनों में लगाई आग:

छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के एक अंदरूनी इलाके में पुल निर्माण काम में लगे 2 वाहनों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया है। एक ट्रैक्टर और एक पिकअप वाहन में माओवादियों ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, ठेकेदार ने पुलिस को बिना सूचना दिए इलाके में निर्माण काम शुरू कर दिया था। फिलहाल इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला चिंतलनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को चिंतलनार-मोरपल्ली मार्ग पर पुल निर्माण का काम चल रहा था। इलाका नक्सल प्रभावित है। शनिवार की दोपहर जंगल की तरफ से ग्रामीण वेशभूषा में कुछ नक्सली पहुंचे थे। जिन्होंने मजदूरों से काम बंद करने को कहा। फिर वाहनों में तोड़फोड़ करते हिए डीजल टैंक में आग लगा दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। साथ ही मजदूरों को काम न करने की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *