श्रद्धा मर्डर केस में 3000 पेज की चार्जशीट तैयार:इसमें 100 लोगों के बयान

श्रद्धा मर्डर केस में 3000 पेज की चार्जशीट तैयार:इसमें 100 लोगों के बयान

दिल्ली के मेहरौली में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी आफताब पूनावाला के खिलाफ 3000 पेज की चार्जशीट तैयार कर ली है। चार्जशीट के मसौदे में 100 से ज्यादा लोगों की गवाही है। इसमें महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक और फोरेंसिक सबूत हैं, जिसे पुलिस ने महीनों की जांच के दौरान इकट्ठा किया है।

पुलिस ने चार्जशीट में आफताब के कबूलनामे, उसके नार्को टेस्ट के नतीजे और फॉरेंसिक टेस्ट रिपोर्ट का भी हवाला दिया है। फिलहाल इसकी कानूनी विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जा रही हैआफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की 18 मई को हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। इन टुकड़ों को रखने के लिए वह 300 लीटर का फ्रिज लेकर आया था। पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर मेहरौली के जंगलों से श्रद्धा की हडि्डयां बरामद की थीं। 28 साल का आफताब पूनावाला पिछले साल नवंबर से न्यायिक हिरासत में है। आफताब ने पहले दिल्ली की एक अदालत को बताया था कि उसने अपनी साथी श्रद्धा वाकर को “पल की गर्मी में” मार डाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *