भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (23 जनवरी) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 319 अंक बढ़कर 60,941 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 90 अंकों की तेजी के साथ 18,118 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी रही। वहीं 9 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आयशर मोटर्स, UPL, टेक महिंद्रा और बजाज ऑटो समेत निफ्टी-50 के 32 शेयरों में तेजी रही। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम, NTPC, टाटा स्टील, JSW स्टील, अडाणी पोर्ट्स और LT समेत निफ्टी के 18 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।