सौम्या चौरसिया सहित 8 के खिलाफ चार्जशीट:ED ने साढ़े पांच हजार पन्नो में लगाए आरोप

सौम्या चौरसिया सहित 8 के खिलाफ चार्जशीट:ED ने साढ़े पांच हजार पन्नो में लगाए आरोप

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया सहित आठ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र पेश किया है। इसमें कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की मां, उसके भाई और सौम्या चौरसिया के भाई का नाम भी शामिल है। ED ने करीब साढ़े पांच हजार पेज के चार्जशीट में सभी के खिलाफ आरोपों और लेन-देन के सबूतों का ब्यौरा अदालत के सामने रखा है।

ED की चार्जशीट में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किये गये खनिज अधिकारी शिवशंकर नाग, संदीप कुमार नायक, कारोबारी दीपेश टांक और राजेश चौधरी के खिलाफ भी इस आरोपपत्र में ब्यौरा दिया गया है। इन आरोपियों की कस्टोडियल रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद इनको अदालत में पेश किया गया था। जहां से इन लोगों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *