जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में एवलांच, 2 विदेशी टूरिस्ट की मौत:

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में एवलांच, 2 विदेशी टूरिस्ट की मौत:

जम्मू-कश्मीर के मशहूर टूरिस्ट प्लेस गुलमर्ग में बुधवार को एवलांच हुआ है। स्की रिसॉर्ट इसकी चपेट में आ गया। हिमस्खलन में पोलैंड के दो टूरिस्ट की मौत हो गई, जबकि 19 विदेशी नागरिकों को बचाया गया है। एसएसपी बारामूला ने बताया कि हिमस्खलन की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी कहा नहीं जा सकता है कि बर्फ में कितने लोग दबे हैं।

बारामूला पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि एवलांच की चपेट में आए लोग हादसे के दौरान ढलान पर थे। एवलांच में मरने वाले दोनों पोलिश नागरिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्हें मेडिको-लीगल प्रोसेस के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं।

एवंलाच के वक्त के वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग ढलान पर बैठकर बर्फ का लुत्फ उठा रहे थे। तभी हिमस्खलन होने लगता है और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *