छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां भर्रेगांव में विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। CM भूपेश ने राजनांदगांव जिलावासियों को 24 करोड़ 31 लाख 37 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कई हितग्राहियों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। इस दौरान डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, खुज्जी विधायक छन्नी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। विशाल किसान अन्नदाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने भूतपूर्व सांसद चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी मूर्ति का लोकार्पण किया।