लगातार 5वें दिन बाजार में तेजी:सेंसेक्स 909 अंक बढ़कर 60,841 पर बंद, निफ्टी 243 अंक चढ़ा;

लगातार 5वें दिन बाजार में तेजी:सेंसेक्स 909 अंक बढ़कर 60,841 पर बंद, निफ्टी 243 अंक चढ़ा;

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 909 अंकों की तेजी के साथ 60,841 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 243 अंकों की तेजी के साथ 17,854 के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार में लगातार पांचवें दिन यह तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी रही। वहीं 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

मार्केट में इस तेजी के बीच अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। अडाणी ट्रांसमिशन में 10% और अडाणी एंटरप्राइजेज में 2.19% की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स में 5.61%, टोटल गैस, विल्मर और पावर में करीब 5-5% की गिरावट रही।

अडाणी ग्रुप द्वारा हाल ही में खरीदी गई कंपनी NDTV में भी 5% की गिरावट देखने को मिली। वहीं अंबुजा सीमेंट में 5.56% और ACC में 4.28% से ज्यादा की तेजी आई। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *