छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को कांकेर जिले के दौरे पर रहे। यहां भानुप्रतापपुर में उन्होंने आदिवासी समाज के वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया और 14करोड़ 47 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम ने यहां लोगों को भी संबोधित किया।
सीएम ने भानुप्रतापपुर के मतदाताओं को दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी को जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने ये भी कहा कि आदिवासी समाज जल, जंगल और जमीन के मालिक हैं, इसलिए हमारी सरकार उन्हें वन अधिकार पट्टा देने का काम कर रही है। साथ ही आदिवासियों की जमीन वापस कर रही है। यहां सबसे पहले आदिवासी आए, उसके बाद ही बाकी धर्म आए। घोटूल, देव गुड़ी बनवाने का काम इसे ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने करवाया।