यूक्रेन-जर्मनी टैंक डील पर भड़के पुतिन:वर्ल्ड वॉर-2 से की जंग की तुलना

यूक्रेन-जर्मनी टैंक डील पर भड़के पुतिन:वर्ल्ड वॉर-2 से की जंग की तुलना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को रूस को धमकाने वाले किसी भी देश के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने जर्मनी के यूक्रेन को टैंक देने के वादे पर भी नाराजगी जताई।

पुतिन ने कहा- हमें फिर से जर्मन लेपर्ड टैंक से खतरा है, लेकिन रूस के साथ एक मॉर्डन वॉर पूरी तरह से अलग होगा। उन्होंने ये बात स्टेलिनग्रैड में 80 साल पहले नाजी सैनिकों के खिलाफ रेड आर्मी की जीत को लेकर आयोजित एक समारोह में कही।पुतिन ने कहा- हम पश्चिमी देशों की सीमाओं पर टैंक नहीं भेज रहे हैं, लेकिन उन्हें जवाब दे सकते हैं और ये सिर्फ बख्तरबंद गाड़ियों के इस्तेमाल तक सीमित नहीं होगा। पिछले साल फरवरी में यूक्रेन के खिलाफ जंग की शुरुआत के साथ ही पुतिन ने बार-बार धमकी दी है कि अगर संघर्ष बढ़ता है तो वो पश्चिम के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *