भिलाई-3 से दुर्ग तक बिछेगी 11.6 किमी चौथी लाइन

भिलाई-3 से दुर्ग तक बिछेगी 11.6 किमी चौथी लाइन

भिलाई-3 से दुर्ग लिंक तक टाउनशिप की ओर 11.6 किमी लंबी चौथी लाइन बिछाई जाएगी। इसे दो भागों में बांटा गया है। पहले भाग में भिलाई-3 से भिलाई नगर तक 8.8 किमी लंबाई और दूसरे भाग में भिलाई नगर से दुर्ग लिंक तक 2.8 किमी लंबी ट्रैक बिछाई जाएगी। इन दिनों लगातार ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। इसे देखते हुए रेलवे ने पहले ही ट्रैक का सर्वे करा लिया था। फिर इसे बजट में अनुमोदन के लिए भेजा गया था। जोन में आए पिंक बुक मे इसका अनुमोदन कर दिया गया है। आने वाले दिनों में रेलवे पात्र प्रतिभागी एजेंसियों से निविदा आमंत्रित करेगा।

चौथी लाइन के निर्माण के लिए स्टेशनों के अनुसार अलग-अलग भाग बनाए गए हैं। इससे उसके निविदा आमंत्रित करने और काम शुरू करने में आसानी होगी। चौथी लाइन बनने के बाद गुड्स ट्रेन मूवमेंट बढ़ेगी। साथ ही कोचिंग ट्रेनों के संचालन में भी सुविधा होगी। नई ट्रेनों के परिचालन के लिए भी समय और ट्रैक दोनों मिल सकेगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए चौथी लाइन की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके अनुसार उसका प्रस्ताव बनाया गया है। इस तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत 127. 7 किमी लंबी ट्रैक बिछाने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *