हिमाचल में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी:अटल टनल बंद

हिमाचल में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी:अटल टनल बंद

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश के पहाड़ों इलाकों में भारी बर्फबारी का दौर जारी है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हो रही हैं। सोमवार सुबह कुल्लू और चंबा के पहाड़ों पर हिमपात हुआ। दोनों जिलों में निचले क्षेत्रों में भी खूब बारिश हुई, जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है।

कुल्लू के निचले क्षेत्रों में बारिश होने के कारण लोगों को अपने कामकाज करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से कुल्लू शहर की सड़कें तालाब बन गई हैं, जिस कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं ठंड का प्रकोप बढ़ने से लोग घरों में दुबकने को मंजूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *