कर्नाटक में एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन:

कर्नाटक में एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (LUH) का भी अनावरण किया। मोदी ने अपने संबोधन में राफेल डील को लेकर कांग्रेस का नाम लिए बिना निशाना साधा।

प्रधानमंत्री ने कहा- यही HAL है जिसे बहाना बनाकर हमारी सरकार पर तरह-तरह के झूठे आरोप लगाए गए। राफेल जेट को लेकर लोगों को भड़काया गया और संसद का समय बर्बाद किया गया।

झूठ कितना भी बड़ा क्यों न हो, अंततः उसकी हार ही होती है। HAL की ये हेलिकॉप्टर फैक्ट्री, HAL की बढ़ती ताकत बहुत से पुराने झूठों और झूठे आरोप लगाने वालों का पर्दाफाश कर रही है। यह फैक्ट्री विपक्ष के आरोपों का जवाब है। सच आज सामने आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *