रायपुर आर्च डायसिस का स्वर्ण जयंती समारोह:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए

रायपुर आर्च डायसिस का स्वर्ण जयंती समारोह:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए

कैथोलिक ईसाइयों की संस्था रायपुर आर्च डायसिस का स्वर्ण जयंती समारोह बुधवार को शुरू हो गया। इसमें भारत में वेटिकन के राजदूत लियोपोलोदो जिरेल्ली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा, ईसाई समाज द्वारा किए गए शिक्षा, स्वास्थ और मानवता सेवा के कार्य सराहनीय हैं, उनका कोई सानी नहीं है। इस समाज ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा के कार्यों को ऐसे स्थानों तक भी पहुंचाया जहां लोगों का पहुंचना भी कठिन था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, वैश्विक महामारी कोरोना के समय में भी ईसाई समुदाय तत्परता के साथ मानवता की सेवा की। जब कुष्ठ रोग पीड़ितों को लोग छूने से भी संकोच करते थे तब इस समाज ने कुष्ठ रोगियों के लिए काम किया। कुष्ठ रोग पीड़ितों के इलाज के लिए ईसाई समाज ने अभनपुर, बैतलपुर समेत कई स्थानों पर हाॅस्पिटल व डिस्पेंसरी खोले। मुख्यमंत्री ने कहा, ईसाई समुदाय का छत्तीसगढ़ से पुराना नाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *