कांकेर के कोरर में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल स्कूली छात्र को गुरुवार देर रात रायपुर लाया गया। 8 साल के गौतम कुमार मंडावी को अंबेडकर अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस सड़क हादसे ने 7 बच्चों की जान ले ली। वहीं एक बच्चा गौतम और ऑटो का ड्राइवर भावेश पोया गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर दीपक साहू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इधर घायल बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि गौतम का इलाज कैजुअल्टी विभाग में करने के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसका इलाज क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में किया जा रहा है। 4 डॉक्टरों की टीम बच्चे की सेहत पर नजर रख रही है। वहीं ऑटो ड्राइवर भावेश पोया की हालत भी गंभीर है।