सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की स्ट्रेंथ पूरी:

सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की स्ट्रेंथ पूरी:

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के लिए दो नए जजों के नामों की घोषणा की। इसके बाद SC में 34 जजों की स्ट्रेंथ पूरी हो गई है। जिन जजों के नाम चुने गए हैं उनमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल और गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार का नाम शामिल है।

इसके पहले सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की पूरी क्षमता सितंबर 2019 से नवंबर 2019 के दौरान थी। इसके बाद से फरवरी 2023 तक जजों की पोस्ट वेकेंट रहीं।नए जजों के नाम की घोषणा केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने लिखा- “भारतीय संविधान के प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति ने हाईकोर्ट्स के जजों राजेश बिंदल और अरविंद कुमार को सुप्रीम कोर्ट के रूप में नियुक्त किया है। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।”इसके पहले सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश के आधार पर 5 फरवरी को ही 5 जजों के नाम पर मुहर लगाई थी। इसके बाद पांचों जजों ने 6 फरवरी को शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने 24 घंटे के अंदर ये नाम फाइनल कर दिए थे। बाकी बचे दो जजों के नाम पर 10 फरवरी को मंजूरी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *