जल्द ही छत्तीसगढ़ में एक और बड़े बैनर की वेबसीरीज शूट होने जा रही है। मशहूर फिल्म मेकर सुधीर मिश्रा इसे डायरेक्ट करेंगे। ये वेबसीरीज आपातकाल पर बेस्ड होगी। सूत्रों के अनुसार इस वेबसीरीज में आपातकाल के वक्त घटी असल घटनाओं को छत्तीसगढ़ में शूट किया जाएगा।प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया कि इस वेबसीरीज का बड़ा पार्ट छत्तीसगढ़ में शूट किया जाएगा। इसके लिए प्रोडक्शन हाउस की टीम ने प्रदेश के कुछ शहरों में लोकेशंस भी देखी हैं। टीम ने लोकेशंस को तय किया है। मार्च में शूटिंग शुरू हो सकती है। मुंबई से क्रू भी छत्तीसगढ़ पहुंचेगा।