एयरो इंडिया:

एयरो इंडिया:

एयरो इंडिया के 14वें एडिशन की शुरुआत सोमवार को बेंगलुरु के येलहांका के एयर फोर्स स्टेशन पर हुई। यह एयर शो पांच दिन चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। इस शो में सबसे ज्यादा सुर्खियों HLFT-42 ने बटोरीं। इसकी टेल पर हनुमानजी की फोटो है। साथ ही एक मैसेज भी लिखा है- The Storm Is Coming (तूफान आ रहा है)।

शो में पहली बार दो अमेरिकी F-35 फाइटर एयरक्राफ्ट प्रदर्शित किए गए। इसके साथ ही F-16 और F-18 भी शो में शामिल हुआ। अमेरिका ने F-18 भारत को बेचने की पेशकश की है। शो के उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने कहा, ‘पहले यह सिर्फ एयर शो था, लेकिन अब ये भारत की ताकत बनकर उभर रहा है। कोरोना काल के बाद पहली बार इस शो में दर्शक भी शामिल हो रहे हैं।’

13 फरवरी से 17 फरवरी तक चलने वाला शो मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड प्लान के मुताबिक स्वदेशी टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी बनाने पर केंद्रित है। इसकी थीम ‘द रनवे टु ए बिलियन अपॉर्च्युनिटीज’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *