TMC नेता बाबुल सुप्रियो को चेस्ट पेन:अस्पताल में एडमिट कराया गया

TMC नेता बाबुल सुप्रियो को चेस्ट पेन:अस्पताल में एडमिट कराया गया

बंगाल के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता बाबुल सुप्रियो को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें रविवार रात से ही चेस्ट पेन हो रहा था। कोलकाता के वुडलैंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने कहा कि बाबुल सुप्रियो के ECG में बहुत हल्का चेंज देखने को मिला है, जबकि इकोकार्डियोग्राफी नॉर्मल लिमिट में रहा।

इसके बाद उनकी एंजियोग्राफी की गई, जिसमें माइनर कोरोनरी आर्टरी डिसीज सामने आया। डॉक्टरों का कहना है कि उनके इलाज में ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी, वे दवाओं से ठीक हो जाएंगे। उन्हें आज ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।बाबुल सुप्रियो 90 के दशक के जाने माने सिंगर रहे हैं। सिंगिंग में करियर बनाने के बाद उन्होंने पॉलिटिक्स जॉइन कर ली। पिछले साल उन्होंने BJP की सदस्यता से इस्तीफा दिया और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। फिलहाल वे बंगाल सरकार में इन्फॉर्मेशन एंड टूरिज्म मिनिस्टर हैं। सिंगिंग करियर की बात करें तो उन्होंने कई आईकॉनिक गाने गाए हैं। एक समय पर उनकी तुलना कुमार सानू से होती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *