कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी:हिमाचल का पहला इंटरनेशनल लेवल का एयरपोर्ट होगा

कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को मंजूरी:हिमाचल का पहला इंटरनेशनल लेवल का एयरपोर्ट होगा

हिमाचल में कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने की दिशा में सरकार ने काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए जल्दी ही सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट शुरू हो जाएगा। राज्य की कांग्रेस सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है।

सरकारी अधिकारी जल्दी ही इसका कॉन्सेप्ट पेपर तैयार करेंगे। गग्गल एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर डवलप किया जाएगा। यहां के रनवे की लंबाई बढ़ाई जाएगी ताकि बड़े हवाई जहाज भी यहां लैंड कर सकें।

राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब यहां लैंड एक्वायर करने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश में टूरिज्म को प्रमोट करने में यह एयरपोर्ट मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *