क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई, दो और हिरासत में:आरोपी लड़की 20 फरवरी तक कस्टडी में;

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई, दो और हिरासत में:आरोपी लड़की 20 फरवरी तक कस्टडी में;

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई मामले में दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुंबई के ओशिवारा पुलिस ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले मामले की आरोपी सपना गिल को पुलिस ने अंधेरी कोर्ट में पेश किया। सपना को 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

उधर, ओशिवारा पुलिस ने शॉ के दोस्त आशीष यादव का दोबारा बयान दर्ज किया। आरोपी ने यादव को जान से मारने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने धारा 387 (किसी व्यक्ति से जबरन वसूली करने के लिए उसे मौत या गंभीर चोट का भय दिखाना) को FIR में जोड़ा है।

पूरा मामला सेल्फी को लेकर हुआ था। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें शॉ एक लड़की से बेसबॉल बैट छीनते नजर आ रहे हैं। वहीं, उस लड़की का साथी शॉ का वीडियो बनाते दिख रहा है। लड़की और उसके साथी ने आरोप लगाया है कि शॉ और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की, फिर बाहर बेसबॉल बैट से हमला किया।

वाकया मुंबई के सांताक्रूज में एक फाइव स्टार होटल के पास का है। पुलिस ने सपना गिल नामक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सपना एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *