महबूबा मुफ्ती बोलीं- जम्मू-कश्मीर BJP के लिए प्रयोगशाला:यहां प्रयोग कर देश में लागू करते हैं

महबूबा मुफ्ती बोलीं- जम्मू-कश्मीर BJP के लिए प्रयोगशाला:यहां प्रयोग कर देश में लागू करते हैं

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा BJP भारत को भाजपा राष्ट्र बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर को प्रयोगशाला मानता है। यहां पार्टी प्रयोग करती है फिर उसे पूरे देश में लागू करती है।

उधर, राहुल गांधी ने गुलमर्ग में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। राहुल ने कहा कि सरकार असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए जम्मू-कश्मीर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रही है। सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन लिया है।पूर्व CM महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्र का निर्माण नहीं करना चाहती है। BJP भारत को भाजपा राष्ट्र बनाना चाहती है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के 26 करोड़ लोग शामिल हैं। UPA की सरकार में जो लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए थे, BJP ने उन्हें वापस गरीबी रेखा से नीचे (BPL) श्रेणी में धकेल दिया है। भाजपा के शासन में यहां के हिंदू गरीब हो गए हैं। PDP चीफ ने कहा कि भाजपा ने रेलवे, एयरपोर्ट्स और बैंकों सहित पूरे देश को बेच दिया, यह राष्ट्रवाद नहीं है। वे केवल हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *