सेंसेक्स 927 अंक टूटकर 59,744

सेंसेक्स 927 अंक टूटकर 59,744

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज यानी बुधवार (22 फरवरी 23) को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 927 अंक टूटकर 59,744 पर आ गया। निफ्टी भी 272 अंक नीचे 17,554 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार की बिकवाली में बैंकिंग, मेटल और IT स्टॉक्स सबसे आगे रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट रही।

अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में गिरावट रही। फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 11.05% टूटकर 1397 रुपए पर बंद हुआ। अडाणी पोर्ट्स भी 7.24% फिसलकर 541 रुपए पर आ गया। अडाणी पावर, ट्रांसमिशन, ग्रीन एनर्जी, टोटल गैस, विल्मर, एनडीटीवी, ACC और अंबुजा सीमेंट में करीब 5-5% की गिरावट रही।

शेयरों में गिरावट के चलते अडाणी ग्रुप का मार्केट कैप 51,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कम होकर 7.5 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। मंगलवार को, ग्रुप के 10 शेयरों का कंबाइन्ड मार्केट कैप 8,09,182 करोड़ रुपए था। वहीं 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने से पहले ग्रुप का एम कैप 19.19 लाख करोड़ था।

इतना ही नहीं, फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक गौतम अडाणी की नेटवर्थ सिर्फ 43.4 बिलियन डॉलर रह गई है। अडाणी को बीते 24 घंटे में 6.2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 26वें नंबर पर आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *