पवन खेड़ा ने की प्रेस कांफ्रेंस:

पवन खेड़ा ने की प्रेस कांफ्रेंस:

कांग्रेस ने भाजपा के हिंदुत्व से अलग करते हुए मध्यमार्ग के साथ आगे बढ़ने का दावा किया। कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने खुलकर इस पर बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर हर बार मैदान में उतरती है लेकिन वो देश के असली मुद्दे को भुला देती है। ये देश के मुद्दे नहीं है इसलिए ये हमारा भी मुद्दा नहीं है। हमारी पार्टी किसी के िखलाफ नहीं है।

सनातनी परंपरा के मुताबिक हम मध्यमार्ग में चलने वाले लोग हैं। देश में आदिवासियों, दलितों की हालत सब को पता है इसलिए कांग्रेस ने इस पर निर्णय लिया है। वोटर को अपने साथ लाने के सवाल पर खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी कह रही है या कर रही है वो वोटर को ध्यान में रखकर ही कर रही है। पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, हमें कोई डरा नहीं सकता।

हमने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है। जब हम अंग्रजों से नहीं डरे तो इनसे (बीजेपी) क्या डरेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, गृहमंत्री अमित शाह खुलेआम घूमते हैं। उन पर कई आरोप हैं लेकिन उन्हें हवाई जहाज से नहीं उतरा जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबंदी और लॉकडाउन का जिक्र करते हुए भी उन्होंने तंज कसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *