ISRO को गगनयान प्रोजेक्ट के लिए टेस्ट क्रू मॉड्यूल मिला:पहला स्वदेशी मॉड्यूल VSSC ने डेवलप किया

ISRO को गगनयान प्रोजेक्ट के लिए टेस्ट क्रू मॉड्यूल मिला:पहला स्वदेशी मॉड्यूल VSSC ने डेवलप किया

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) को शुक्रवार को अपने मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की पहली परीक्षण उड़ान के लिए पहला सिम्युलेटेड क्रू मॉड्यूल (SCM) स्ट्रक्चर असेंबली मिला। ISRO ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज ISRO को गगनयान प्रोजेक्ट के लिए सिम्युलेटेड क्रू मॉड्यूल (SCM) स्ट्रक्चर असेंबली मिली है। यह पहला स्वदेशी SCM है, जो (विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर) VSSC के जरिए डेवलप किया गया है। इसे मंजीरा मशीन बिल्डर्स प्राइवेट ने बनाया है।

इस मॉड्यूल का इस्तेमाल कई मिशन के लिए किया जाएगा, जैसे कि टेस्ट व्हीकल मिशन। जहां क्रू एस्केप सिस्टम को क्रू मॉड्यूल के कई सबसिस्टम्स की जांच के साथ मान्य किया जाएगा। साथ ही क्रू एस्केप सिस्टम और अन्य सबसिस्टम को मान्य करने के लिए भी परीक्षण रॉकेट मिशन में SCM का इस्तेमाल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *