PM ने दिल्ली के कन्नड़ प्रोग्राम में नगाड़ा बजाया:

PM ने दिल्ली के कन्नड़ प्रोग्राम में नगाड़ा बजाया:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली-कर्नाटक संघ के अमृत महोत्सव में एक भारत श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रम में तालकटोरा स्टेडियम में शामिल हुए। सांस्कृतिक उत्सव बरिस कन्नड़ दिम दिवामा के उद्घाटन में मोदी ढोल बजाते नजर आए। उनका ये अंदाज कार्यक्रम में मौजूद लोगों पसंद आया, तो विपक्ष ने इसे कर्नाटक में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ दिया।

इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज दिल्ली कर्नाटक संघ के 75 वर्षों का यह उत्सव ऐसे समय में हो रहा है जब देश भी आजादी के 75 वर्ष का ‘अमृत महोत्सव’ मना रहा है। जब हम 75 वर्ष पहले की परिस्थितियों को देखते हैं और आंकलन करते हैं तो इस प्रयास में हमें भारत की अमर आत्मा के दर्शन होते हैं। भारत की परंपराएं हों या भारत की प्रेरणाएं हों, कर्नाटक के बिना हम भारत को परिभाषित नहीं कर सकते हैं।

पौराणिक काल से भारत में कर्नाटक की भूमिका तो हनुमान की रही है। हनुमान के बिना न राम होते हैं, न रामायण बनती है। आज जब भारत G-20 जैसे बड़े वैश्विक समूह की अध्यक्षता कर रहा है, तो लोकतन्त्र की जननी- Mother of Democracy के रूप में हमारे आदर्श हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *