भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, यानी बुधवार (1 मार्च) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 448.96 अंक या 0.76% चढ़कर 59,411.08 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 146.95 अंक या 0.85% की तेजी रही। यह 17,450.90 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि 2 में कमजोरी रही। आज के टॉप गेनर्स में SBI, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, मारुति, टाटा मोटर्स शामिल हैं। टॉप लूजर्स में पावरग्रिड और HDFC बैंक रहे।आज अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में जोरदार तेजी रही। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15.78% बढ़कर 1,579 रुपए पर बंद हुआ। ग्रीन एनर्जी, पावर, टोटल गैस, ट्रांसमिशन, विल्मर और NDTV के शेयर 5% बढ़कर बंद हुए। अडाणी पोर्ट्स में 2% की तेजी रही। वहीं ग्रुप के सीमेंट स्टॉक ACC 2.13% और अंबुजा सीमेंट 3.62% चढ़ा।