राहुल बोले- मैंने नहीं, PM ने देश का अपमान किया:कहा- जो सरकार से सवाल करता है, उस पर हमला होता है; BBC के साथ यही हुआ

राहुल बोले- मैंने नहीं, PM ने देश का अपमान किया:कहा- जो सरकार से सवाल करता है, उस पर हमला होता है; BBC के साथ यही हुआ

7 दिन के ब्रिटेन दौरे पर गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार की खुले मंच पर आलोचना की है। लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने इंडिया इनसाइट्स के तहत राहुल गांधी से चर्चा की। इस दौरान राहुल ने कहा- देश का अपमान मैं नहीं, बल्कि खुद PM मोदी करते हैं।

राहुल ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री मोदी या उनकी सरकार पर सवाल उठाते हैं, उस पर हमला किया जाता है। BBC के साथ भी यही हुआ। राहुल ने इनकम टैक्स रेड, लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी और इंडिया-चीन रिलेशनशिप पर भी बात की।

पढ़िए राहुल ने क्या-क्या कहा…

  • मैं नहीं PM करते हैं देश का अपमान: मुझे याद है कि पिछली बार प्रधानमंत्री ने विदेश जाकर घोषणा की थी कि आजादी के 70 साल में कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा था कि हमने एक दशक खो दिया है। भारत में बेहिसाब भ्रष्टाचार है। यह सब उन्होंने विदेश में कहा था। मैंने कभी अपने देश का अपमान नहीं किया। मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। जब वे कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ, तो क्या यह हर भारतीय का अपमान नहीं है?”
  • जो सरकार से सवाल करता है उस पर हमला होता है: यदि कोई PM नरेंद्र मोदी का सपोर्टर है, तो उसका भी आँख मूंदकर समर्थन किया जाता है। इसका उलटा जो लोग उन पर या उनकी सरकार पर सवाल उठाते हैं, उस पर हमला किया जाता है। कुछ ऐसा ही ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन BBC के साथ हुआ है। बीबीसी ने गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री बनाई और मोदी ने सरकार ने विवाद पैदा कर दिया। इसे एक प्रोपेगैंडा बताया।
  • मेरा PM कैंडिडेट होना चर्चा का विषय नहीं: राहुल से जब यह पूछा गया कि वे अगले पीएम उम्मीदवार होंगे, इस पर राहुल गांधी ने कहा- मेरा PM कैंडिडेट होना चर्चा का विषय नहीं है। विपक्ष का सेंट्रल आइडिया भाजपा और RSS को हराना है।
  • मैं मोदी की शैली से सहमत नहीं: ये आइडिया कि एक आदमी सभी समस्याओं को हल करता है, सतही है। लोगों से बात करने से समस्याएं हल हो जाती हैं। इसके लिए हितधारकों और सरकार के बीच बातचीत जरूरी है। मैं ऊपर से नीचे तक एक व्यक्ति वाली नरेंद्र मोदी-शैली से सहमत नहीं हूं जो चीजों को ठीक करने के लिए जादू की छड़ी लेकर इधर-उधर भागता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *