ब्रिटेन में भारतीयों के बीच राहुल की स्पीच:

ब्रिटेन में भारतीयों के बीच राहुल की स्पीच:

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने रविवार को ब्रिटेन में चीन का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा। राहुल बोले कि विपक्ष को संसद में चीनी सैनिकों की भारत में घुसपैठ का मुद्दा उठाने की इजाजत नहीं है।

राहुल लंदन के हाउंस्लो में रविवार को 1500 प्रवासी भारतीयों के बीच स्पीच दे रहे थे। राहुल ने रविवार को ही इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के इंडिया इनसाइट्स प्रोग्राम में कहा- इंडिया को चीन से सतर्क रहने की जरूरत है। वह बॉर्डर पर बहुत ज्यादा एक्टिव और एग्रेसिव है।

इधर, सोमवार को राहुल गांधी ब्रिटिश संसद में भाषण देंगे। वे IOC के UK चैप्टर के तहत प्रवासी कार्यक्रम और प्रीमियर थिंक टैंक इवेंट को संबोधित करेंगे। 7 मार्च को वे भारत लौट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *