ऑस्ट्रेलिया के PM एंथनी एल्बनीज और PM नरेंद्र मोदी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पहली इंडिया-ऑस्ट्रेलिया एनुअल समिट में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान हुई संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले की बात उठाई।
उन्होंने कहा कि मैंने ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले की रिपोर्ट्स देखी हैं। मैंने इस बारे में PM एल्बनीज को बताया और उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई उनके लिए प्राथमिकता है।
PM मोदी ने कहा कि हमारी टीमें दोनों देशों के बीच एक आर्थिक समझौते पर काम कर रही हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया PM ने कहा कि आज मैं और PM मोदी आर्थिक समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने पर सहमत हुए हैं। मुझे उम्मीद है कि हम इसे साल के अंत तक फाइनल कर लेंगे।
PM मोदी ने कहा- हमने आज इंडो-पैसेफिक रीजन में समुद्री सुरक्षा पर भी चर्चा की। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में सुरक्षा सहयोग एक जरूरी पिलर है।