भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (10 मार्च 23) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 671 अंक गिरकर 59,135 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 176 अंक की गिरावट रही। यह 17,412 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 10 शेयरों में तेजी रही।
आज अडाणी ग्रुप के 10 में से 5 शेयरों में तेजी और 5 में ही गिरावट रही। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3% से ज्यादा टूटा। NDTV 5.00%, अडाणी विल्मर 4.93%, अंबुजा सीमेंट 1.74% और ACC 0.81% गिरा। अडाणी पोर्ट्स में 0.25% की तेजी रही। अडाणी ट्रांसमिशन, पावर, टोटल गैस और ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 5-5% की तेजी देखने को मिली।