दिल्ली में डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक हुई:LG सक्सेना ने इमारतों की रेट्रोफिटिंग कराने को कहा

दिल्ली में डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक हुई:LG सक्सेना ने इमारतों की रेट्रोफिटिंग कराने को कहा

दिल्ली में शनिवार दोपहर डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक हुई। जिसमें LG वीके सक्सेना और CM अरविंद केजरीवाल मौजूद रहे। बैठक में H3N2 वायरस और बड़ते कोविड मामलों सहित तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप पर भी चर्चा हुई। जिसमें मास्क लगाने, शारीरिक दूरी, हाथों की सफाई और साफ-सफाई करने वाली बातचीत हुई। हालांकि मास्क लगाने को अनिवार्य नहीं किया है।

बता दें कि भूकंप को लेकर देश में दिल्‍ली को हाई रिस्‍क सिस्मिक जोन की कैटेगरी में माना जाता है। LG सक्सेना ने कहा कि भूकंप आने की स्थिति में नुकसान न इसके लिए अधिकारियों को शहर के सभी स्कूलों, अस्पतालों, पुलिस स्टेशनों और सभी महत्वपूर्ण ऑफिसों और कमजोर इमारतों की रेट्रोफिटिंग का काम करवाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *