बेटी ने इंटरनेट से सीखकर मां के टुकड़े किए थे:बदबू मिटाने के लिए 40 बोतल एयर फ्रेशनर इस्तेमाल किया;

बेटी ने इंटरनेट से सीखकर मां के टुकड़े किए थे:बदबू मिटाने के लिए 40 बोतल एयर फ्रेशनर इस्तेमाल किया;

मुंबई के लालबाग मर्डर केस में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रिंपल जैन ने बताया कि उसने अपनी मां के शरीर के टुकड़े करने के लिए इंटरनेट की मदद ली थी। इसके बाद बदबू मिटाने के लिए उसने एयर फ्रेशनर की 30-40 बोतलें, चाय पत्ती और फिनाइल का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस मामले में 6 और लोगों से भी पूछताछ की है। पुलिस को शक है कि महिला ने अकेले इस वारदात को अंजाम नही दिया है। उसने कई लोगों की मदद ली होगी।

14 मार्च को मुंबई के लालबाग इलाके के एक घर से पुलिस को 53 साल की महिला की सड़ी-गली लाश के टुकड़े प्लास्टिक बैग में मिले थे। महिला के भाई और भतीजे ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसे ढूंढने के लिए उसके घर पहुंची थी। इस मामले में पुलिस ने महिला की बेटी को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *