असम से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सिगरेट पीने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 20 साल के सेहरी चौधरी के तौर पर हुई है। वह असम के कचर जिले के गोविंदपुरा गांव का रहने वाला है। उसे फ्लाइट क्रू ने टॉयलेट में स्मोक करते पकड़ा था।
फ्लाइट के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करते ही इस शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी पैसेंजर को ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया है और परप्पाना अग्रहारा जेल सेंट्रल जेल भेजा गया है। उस पर दूसरे पैसेंजर्स की जिंदगी खतरे में डालने का आरोप लगा है। उस पर IPC की धारा 336 और सप्रेशन ऑफ अनलॉफुल एक्ट्स अगेन्स्ट सेफ्टी ऑफ सिविल एविएशन एक्ट की धारा 3(1)(c) के तहत केस दर्ज किया गया है।