पीएम आवास पर सदन में बवाल, बीजेपी का वॉकआउट:

पीएम आवास पर सदन में बवाल, बीजेपी का वॉकआउट:

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में प्रधानमंत्री आवास योजना पर बवाल हुआ। विपक्ष के सदस्यों ने आवास की संख्या पर सवाल किया। साल 2020 से अब तक के मकान बनाने का लक्ष्य और स्वीकृत घर बनाने की बात पर खूब हंगामा हुआ।

विपक्ष को केंद्र से मकान बनाने का लक्ष्य बताते हुए हंगामे के बीच मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा मैं खुद इन्हें बताते हुए कंफ्यूज हो रहा हूं, भाजपा के लोग कभी 16 लाख मकान कहते हैं कभी 38 लाख कहते हैं। इस बात का शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल, पुन्नू लाल मोहले ने विरोध किया। इसके बाद ये कहते हुए वॉकआउट कर दिया कि सरकार गरीबों का मकान छीन रही है, मंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं।

भाजपा के विधायकों ने शून्यकाल में राशन दुकानों में चावल और राशन घोटाला का मामला उठाया और इस मामले में लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराए जाने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पीडीएस में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि, 13 हजार 391 राशन दुकानों में से 5398 दुकानों में गड़बड़ी हुई है, 600 करोड़ का घोटाला हुआ है।

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि गरीबों को मिलने वाला चना, गुड़ चावल, नमक शक्कर में करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा है। ऑनलाइन पोर्टल से इसे गायब किया गया। भाजपा के विधायकों ने इस घोटाले की जांच कराए जाने की मांग करते हुए चर्चा कराए जाने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि ये सुनियोजित भ्रष्टाचार है गरीबों के अनाज का मामला है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *