वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस पिछले चार दिन से तलाश रही है। अमृतपाल कहां है, अभी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। अब पुलिस का कहना है कि अमृतपाल हुलिया बदलकर भाग गया है। पुलिस ने उसकी नई-पुरानी तस्वीरें जारी की हैं।
पुलिस ने उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया है। उसकी NRI पत्नी किरणदीप कौर और परिवार के बैंक खातों, मूवमेंट और संबंधों की जांच की जा रही है। जांच के लिए अमृतपाल के 500 करीबियों की लिस्ट भी तैयार की गई है। अभी तक 154 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस का कहना है कि अमृतपाल सिख देश बनाना चाहता था। हालांकि अमृतपाल के पिता का आरोप है कि पुलिस फंसा रही है और उसे हिरासत में रखा है। इस बीच पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को सरकार से पूछा कि जब अमृतपाल को देश के लिए खतरा बताया तो उसे अभी तक पकड़ा क्यों नहीं गया? स्टेट के 80 हजार पुलिस वाले क्या कर रहे हैं।