आज यानी मंगलवार (21 मार्च) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 445 अंक चढ़कर 58,074 पर बंद हुआ। इसके 18 शेयरों में खरीदारी और 12 में बिकवाली रही। वहीं निफ्टी भी 119 अंक चढ़ा। यह 17,107 के स्तर पर बंद हुआ।
आज अडाणी ग्रुप के 10 में से 7 शेयरों में तेजी देखने को मिली। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.92% चढ़ा है। अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 5.00% की तेजी रही। वहीं अडाणी ट्रांसमिशन, पोर्ट्स और NDTV में गिरावट देखने को मिली है।