राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। आज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देश के सभी राज्यों में सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली में आज कांग्रेस महात्मा गांधी की समाधि पर सत्याग्रह का कार्यक्रम कर रही है।गुजरात के सूरत की अदालत द्वारा राहुला गांधी को दो साल की सजा सुनाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य किए जाने के बाद राजनीति गरमा गई है। बीते तीन दिन से कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में कांग्रेस आज सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों पर गांधी प्रतिमाओं के सामने सत्याग्रह करने जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस महात्मा गांधी की समाधि पर सत्याग्रह का कार्यक्रम कर रही है। बताया जा रहा है कि आंदोलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कई दिग्गज नेता भी शामिल हो सकती हैं।राहुल गांधी की सांसदी जाने का कड़ा विरोध करते हुए कांग्रेस का कहना है कि पार्टी एकजुटता के साथ कड़ी है और बीजेपी सरकार का विरोध करेगी। सत्याग्रह सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे खत्म होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह करेंगे। वहीं, कांग्रेस राज्यों में प्रदेश मुख्यालय से लेकर जिला स्तर पर विरोध स्वरूप सत्याग्रह करेगी।
