चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 92 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के शानदार अर्धशतक की मदद से इस लक्ष्य को 5 विकेट खोकर चार गेंद रहते हासिल कर लिया।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का पहला मुक़ाबला डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस (GG) और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया।
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 92 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। उनके अलावा मोईन अली ने 23 रन की पारी खेली। धोनी ने आखिरी ओवर में एक चौका और एक सिक्स लगाकर टीम का स्कोर सात विकेट पर 178 रन तक पहुंचाया। उन्होंने सात गेंद में 14 रन बनाए। गुजरात के लिए राशिद खान, अल्जारी जोशेप और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जोशुआ लिटिल को एक विकेट मिला।
जवाब में गुजरात टाइटंस ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के शानदार अर्धशतक की मदद से इस लक्ष्य को 5 विकेट खोकर चार गेंद रहते हासिल कर लिया। आखिरी दो ओवर में गुजरात को जीत के लिए 23 रनों की जरूरत थी। तभी राशिद खान ने क्रीज़ पर आते ही मोर्चा संभाला और राहुल तेवतिया के साथ मिलकर दीपक चहर के 19वे ओवर में 15 रन ठोक डाले।
अब आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी। तुषार ने पहली गेंद वाइड डाली। इसकी अगली गेंद पर तेवतिया ने सिक्स मारकर स्कोर बराबर कर दिया और अगली गेंद पर चौका लगा कर मैच जीत लिया। राशिद ने तीन गेंद पर एक सिक्स और एक चौके की मदद से 10 रन, वहीं तेवतिया ने 14 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए।विजय शंकर के रूप में गुजरात टाइटंस को पांचवां झटका लगा है। उन्हें 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर राजवर्धन हंगरगेकर ने आउट किया। शंकर ने 21 गेंद पर 27 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने उनका कैच लिया। चेन्नई के लिए राजवर्धन हंगरगेकर ने तीन, तुषार और जडेजा ने एक-एक विकेट झटके।