मुख्य सचिव ने की आवास एवं पर्यावरण, परिवहन और खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

मुख्य सचिव ने की आवास एवं पर्यावरण, परिवहन और खाद्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में शासन की प्राथमिकता वाली योजना के क्रम में आवास एवं पर्यावरण, परिवहन और खाद्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू शामिल हुए।

मुख्य सचिव ने कहा कि वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के तहत राशन लेने वाले हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए हितग्राहियों द्वारा पोर्टेबिलिटी सुविधा के तहत उन्हें लाभान्वित किया जाए। मुख्य सचिव ने शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकानों में आने वाले सभी हितग्राहियों को आसानी से राशन उपलब्ध हो जाए इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाए। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन नेशन वन राशनकार्ड के तहत छत्तीसगढ़ के हितग्राही जो अन्य राज्यों में किसी काम से गए है वे वहां राशन प्राप्त कर रहें है। इसी तरह से अन्य राज्यों के हितग्राही छत्तीसगढ़ किसी काम से आएं है उन्हें यहां राशन प्रदान किया जा रहा है। बैठक में राज्य में बायो डीजल के सेंपल की टेस्टिंग की सुविधा छत्तीसगढ़ बायो डीजल विकास प्राधिकरण की प्रयोगशाला में की जा रही है। इसी तरह से एथेनॉल फ्यूल टेस्टिंग की सुविधा इंडियन आयल के लखौली एवं कोरबा तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मंदिर हसौद डिपो में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *