साकेत कोर्ट परिसर में गोलीबारी;

साकेत कोर्ट परिसर में गोलीबारी;

राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार सुबह कोर्ट का काम शुरू ही हुआ था कि बदमाशों ने साकेत कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। वकील के ड्रेस में आए बदमाशों ने साकेत कोर्ट परिसर में एक गोली पर फायरिंग की। पुलिस की मौजूदगी और लोगों की भीड़भाड़ के बीच बदमाशों ने लड़की को चार गोलियां मारी। इससे लड़की कोर्ट परिसर में ही लहुलूहान होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जिस लड़की पर गोलियां चली, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है। हमलावरों की पहचान और धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *