माता कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में आज विधान सभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत पहुंचे;

माता कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में आज विधान सभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत पहुंचे;

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश के विभिन्न मानस मंडलियों को प्रशस्ति पत्र, राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित मानस मंडलियों में वीणा वादिनी मानस मंडली भाटापारा, हरिदर्शन मानस मंडली जांजगीर-चांपा और ज्ञान गंगा मानस मंडली दंतेवाड़ा शामिल हैं।
माता कौशल्या महोत्सव में शामिल होने आए रामनामी समुदाय के रामभक्तों को भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने सम्मानित किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत माता कौशल्या महोत्सव को कर रहे हैं सम्बोधित, कहा – हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। चन्दखुरी का नाम भी अब देश-विदेशों में जाना जा रहा है। जीवन का प्रत्येक क्षण राम से जुड़ा है। हमारी दिनचर्या में सुबह से शाम तक राम का नाम लेने की परंपरा है। मर्यादा पुरूषोत्तम राम सर्वव्यापी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *