हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से हरा दिया। इसी के साथ दिल्ली ने आईपीएल 2023 में दूसरी जीत दर्ज़ की है।दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रब बनाए। दिल्ली के लिए मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने 34- 34 रन बनाए। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट झटके थे।जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकती। इसी साथ दिल्ली ने अपने आईपीएल करियर का सबसे छोटा टोटल डिफ़ेंड किया है।