प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पीएम कोच्चि में आईएनएस जरूर नौसेना हवाई स्टेशन पर उतरे। प्रधानमंत्री केरल में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, साथ ही ईसाई समुदाय के पादरियों से भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां की पारंपरिक परिधान में नजर आए और कोच्चि में रोड शो के दौरान पैदल मार्च किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए शहर में लगभग 2100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कॉलेज ग्राउंड में मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे और युवम 2023 कार्यक्रम में यहां के युवाओं से भी बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी का केरल दौरा कई मायनों में खास है। देश को पहला वाटर मेट्रो सर्विस प्रधानमंत्री मोदी 25 अप्रैल को कोच्चि में देश को सौंपेंगे । 1136.83 करोड़ की लागत से तैयार किया गया यह वाटर मेट्रो सर्विस प्रोजेक्ट सिटी के करीब 10 टापुओं से जोड़ा जाएगा। केरल के मुख्यमंत्री पीनारई विजयन ने कहा कि वर्ल्ड क्लास कोच्चि वाटर मेट्रो अपनी जर्नी के लिए तैयार है। कोची वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट में 78 इलेक्ट्रिक बोर्ड और 38 टर्मिनल है। जिसे भारी-भरकम लागत से बनाया गया है।