दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल के घर के पास ड्रोन उड़ता हुआ नजर आया है। एक शख्स नो फ्लाई जोन में ड्रोन दिखा है। इसके बाद पुलिस ड्रोन उड़ाने वाले शख्स की तलाश में जुटी गई है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। हमे सीएम आवास के पास ड्रोन उड़ने जानकारी मिली है। फिलहाल अभी जांच की जा रही है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का आवास नो फ्लाई जोन में आता है। ऐसे पहली बार नहीं हुआ है, जब सीएम केजरीवाल की सुरक्षा में सेंध लगी है।